एलआईसी की पॉलिसी में आसानी से करें पैन अपडेट | इस लिंक के माध्यम से पॉलिसी में आसानी से अपडेट हो जाएगा पैन नंबर

Hello Everyone
आपको और आपके परिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम और हमारी (जीतेन्द्र कुमार सिंह) की ओर से नव वर्ष की शुभकामनायें। अगर आप अभी तक अपनी एलआईसी की पॉलिसी में पैन अपडेट नहीं कर पाएं हैं तो आसानी से अब घर बैठे ऐसा कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी वेबसाइट पर आपके पॉलिसी रेकॉर्ड में पैन नंबर अपडेट करने की सुविधा दी हैए जिसका लिंक इस प्रकार है।


लिंक पर क्लिक करने के बाद इस तरह का पेज ओपन होता है।

 
इस लिंक द्वारा आप अपनी पॉलिस में पैन अपडेट कर पाएंगे। यह जानकारी आप अपने दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों को दे सकते हैं। लिंक ओपन करने के बाद आपको अटेशन का एक पेज ओपन होगा। इसमें सबसे नीचे में प्रोसीड का बटन हैए जिसे क्लिक कर आगे पेज पर इस तरह के ऑपशन दिखेंगे। 

प्रोसीड के बाद नेक्स्ट पेज कुछ इस तरह से दिखाई देता है, जिसमें नीचे नंबर के अनुसार जानकारी फिल करनी होती है।


1.  पैन कार्ड के अनुसार जन्म तिथि
2.  लिंग
3.  ईमेल आईडी
4.  पॉलिसीधारक का पैन
5.  पैन के अनुसार पूरा नाम
6.  मोबाइल नंबर जिस पर OTP प्राप्त हो सकता है
7.  पैन सत्यापन के संबंध में सहमती
8.  आपके नाम पर पालिसियों की सूची

इस पेज की सारी जानकारी फिल करने के बाद लास्ट में कैप्चा फिल करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे फिल करने के बाद पैन सत्यापन के लिए संबंधित प्राधिकारी को चला जाएगा। पैन सत्यापन के बाद पॉलिसीधारक को एसएमएस और ईमेल के द्वारा सूचना मिल जाएगी। यदि किसी कारणवश पैन अपडेट नहीं हो पाता है, तो पॉलिसी धारक को एसएमएस और ईमेल द्वारा इसकी जानकारी भी दी जाती है। यदि आपको ऑनलाइन पैन अपडेट करने में कोई असुविधा हो तो आप पैन कार्ड की एक प्रति और KYC विवरण पॉलिसी सूची के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर पैन अपडेट करने का अनुरोध रजिस्टर कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.