LIC | 2022 में बच्चों और बड़ों के लिए एलआईसी के दो बेस्ट प्लान | इससे आप अपनी और बच्चों की फ्यूचर की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं | खासियत बचत के साथ मिलता है बड़ा रिस्क कवर

रायपुर | वर्तमान में एलआईसी के दो ऐसे प्लान हैं जो बच्चों और बड़ों के लिए बहुत ही सही है। एलआईसी की जीवन तरूण प्लान से बच्चों की पढ़ाई और शादी की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। वहीं बड़ों के लिए धन रेखा प्लान है जिससे फ्यूचर की जरुरतों को पूरा किया जा सकता है। धन रेखा एक मनी बैक प्लान है जिसकी खासियत है कि इसकी मेच्योरिटी पर मनी बैक में मिले पैसे कटते नहीं हैं। दोनों प्लान लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। 

जीवन तरूण प्लान टेबल नंबर 934



आपके बच्चे के लिए एलआईसी का जीवन तरूण 934 बेस्ट प्लान है। इसमें बच्चे के साथ पिता या माता का कवर भी होता है, जिसमें पैरेंट्स के साथ कोई अनहोनी होने पर आगे की प्रीमियम जमा नहीं करनी होती और पॉलिसी चालू रहती है और भविष्य में बच्चे को पॉलिसी का पूरा लाभ मिलता है। बच्चे को कुछ होने पर भी रिस्क कवर मिलता है।  इस पॉलिसी में बच्चे के 19 साल होने तक प्रीमियम भरना होता है। 20वें साल से 24 साल तक हर साल मनी बैक के रूप में सम इंश्योरड का 15 प्रतिशत मिलता है। और 25वें साल मेच्योरिटी की राशि मिलती है। 
 
एक एग्जाम्पल से समझते हैं। जैसे आपके पुत्र की उम्र अभी 3 साल है। तो अभी से 17 साल तक आपको प्रीमियम देना होगा। इसके बाद 20वें साल से मनी बैक के रूप में हर साल पैसे मिलेंगे। और 25वें साल में मच्योरिटी का अमाउंट मिलेगा। 

जीवन तरूण में 5 लाख की पॉलिसी

5 लाख की पॉलिसी है तो YLY- 28678, HLY- 14301, QLT- 7228, MLY-2410 जमा करने होंगे। दूसरे साल से प्रीमियम की राशि कुछ कम हो जाती है। इसमें 20वें साल से मनी बैक के रूप में 75000 रुपए मिलते हैं जो बच्चे के 24 साल के होने तक मिलते हैं। 25वें साल में 6 लाख 95 हजार रुपए एक साथ मिलते हैं। टोटल 10 लाख 70 हजार रुपए मिलते हैं। नेचुरल और एक्सीडेंटल डेथ में पॉलिसी ईयर के अनुसार 26 हजार से 11 लाख 95 हजार  रुपए मिलेंगे। यह राशि नॉमिली को मिलती है।

जीवन तरूण में 10 लाख की पॉलिसी

10 लाख की पॉलिसी में YLY- 56574, HLY- 28601, QLT- 14458, MLY-4820 जमा करने होंगे। दूसरे साल से प्रीमियम की राशि कुछ कम हो जाती है। इसमें 20वें साल से मनी बैक के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपए मिलते हैं जो बच्चे के 24 साल के होने तक मिलते हैं। 25वें साल में 13 लाख 90 हजार रुपए एक साथ मिलते हैं। टोटल 21 लाख 40 हजार रुपए मिलते हैं।  नेचुरल और एक्सीडेंटल डेथ में पॉलिसी ईयर के अनुसार 50 हजार से 23 लाख 90 हजार रुपए के बीच मिलेंगे। यह राशि नॉमिली को मिलती है।


धन रेखा प्लान टेबल नंबर 863



आप अपने लिए कोई प्लान लेना चाहते हैं, जिसमें फैमिली को सुरक्षा मिले तो आपके लिए आज की डेट में धन रेखा 863 प्लान बेस्ट है। यह प्लान 20, 30 और 40 साल के अवेलेबल है। इसमें टर्म के आधे समय तक के लिए ही प्रीमियम जमा करना होता है। जैसे 20 साल में 10 साल, 30 साल में 15 साल और 40 साल में 20 साल तक प्रीमियम जमा करना होता है।  यह मनी बैक प्लान है। इसकी खासियत है कि मनी बैक के रूप में मिले पैसे मेच्योरिटी पर नहीं कटते बल्कि गारंटीड रिर्टन मिलता है।

धन रेखा में 5 लाख की पॉलिसी

5 लाख की पॉलिसी 30 साल के लिए में YLY- 39961, HLY- 20185, QLT- 10195, MLY-3398 रुपए जमा करने होंगे। दूसरे साल में प्रीमियम की राशि थोड़ी कम हो जाती है। इसमें 15 साल तक प्रीमियम जमा करना होगा। 16वें साल में मनी बैक के रूप में 75000 रुपए मिलेंगे। फिर 20वें साल में 75000 रुपए और 25वें साल में 75000 रुपए मिलेंगे। 30वें साल में 11 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। टोटल 13 लाख 75 हजार रुपए मिलेंगे। नेचुरल डेथ में पॉलिसी ईयर के अनुसार 6 लाख 25 हजार से 12 लाख 75 हजार  रुपए मिलेंगे। और एक्सीडेंटल डेथ की स्थिति पॉलिसी ईयर के अनुसार 11 लाख 25 हजार से 17 लाख 75 हजार रुपए मिलेंगे। यह राशि नॉमिली को मिलती है।

धन रेखा में 10 लाख की पॉलिसी

जैसे 10 लाख की पॉलिसी 30 साल के लिए में YLY- 77831, HLY- 39325, QLT- 19869, MLY-6623 रुपए जमा करने होंगे। दूसरे साल में प्रीमियम की राशि थोड़ी कम हो जाती है। इसमें 15 साल तक प्रीमियम जमा करना होगा। 16वें साल में मनी बैक में 1 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। फिर 20वें साल में 1 लाख 50 हजार रुपए और 25वें साल में 1 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। 31वें साल में 23 लाख रुपए मिलेंगे। टोटल 27 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। नेचुरल डेथ में पॉलिसी ईयर के अनुसार 12 लाख 50 हजार से 25 लाख 50 हजार  रुपए मिलेंगे। और एक्सीडेंटल डेथ की स्थिति पॉलिसी ईयर के अनुसार 22 लाख 50 हजार से 35 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। यह राशि नॉमिली को मिलती है।

नोट: अधिक जानकारी और पॉलिसी लेने के लिए 7489364003 पर संपर्क करें या वॉट्सएप करें। 

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.