LIC | कैसे करें एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर | सरेंडर करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

Hello Everyone
दुनिया में फैली कोरोना महामारी ने कम ज्यादा हम सबको प्रभावित किया है। कई लोगों ने इस महामारी में अपने प्रियजनों को खो दिया। प्राइवेट नौकरी, मजदूर वर्ग के लोग और डेली कमाने-खाने वाले इस संकट के दौर में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई लोगों की नौकरी चली गई तो कईयों के दुकान और शोरूम बंद हो गए। महामारी में एलआईसी के कई पॉलिसी धारक ऐसे हैं जो अपनी प्रीमियम का समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई ऐसे हैं जो पैसों की जरूरत के कारण अपनी पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले बंद करना चाहते हैं।



पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले कैसे करें सरेंडर यानी बंद

पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले सरेंडर करना यानी बंद करना किसी भी पॉलिसीधारक के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए कोशिश करें कि पॉलिसी को किसी भी परिस्थिति में बंद न होने दे। अगर फिर भी स्थिति सरेंडर करने की आती है तो फिर इसके लिए सबसे पहले यह जानकारी प्राप्त कर लें कि पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको कितनी रकम मिलेगी।

पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू ऐसे पता करें

पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू पता करने के लिए आपको एलआईसी की टॉलफ्री नंबर 02268276827 पर कॉल करना होगा। इस दौरान वैरीफिकेशन के लिए आपको पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारी बतानी पड़ेगी। अगर पॉलिसी आपकी वाइफ या  अन्य किसी के नाम पर है तो उस व्यक्ति का साथ होना जरूरी है। क्योंकि कई बार कस्टमर केयर वाले पॉलिसीधारक से बात कराने की बात कहते हैं। इस दौरान पॉलिसी में दर्ज एड्रेस, प्रीमियम की राशि आदी की जानकारी मांगी जाती है।

वैरीफिकेशन के बाद मिलती है सरेंडर वैल्यू की जानकारी

कस्टमर केयर वाले जब आपके जवाब से संतुष्ट होते है तो वो आपको पॉलिसी के सरेंडर मूल्य की जानकारी शेयर करते हैं। इस दौरान वो कुछ सवाल भी आपसे करते हैं। जैसे, पॉलिसी सरेंडर क्यों करना चाहते हैं? आदी आदी। समय से पहले पॉलिसी सरेंडर करने से आपको उतने दिन के बोनस का नुकासन होता है। कितने बोनस का आपको नुकसान हो रहा है आप इसकी जानकारी कस्टमर केयर वालों से ले सकते हैं।

पॉलिसी सरेंडर के लिए इन डॉक्यूमेंट की जरूरत 

पॉलिसी सरेंडर के लिए आपको पॉलिसी बॉन्ड के साथ उस एलआईसी के ऑफिस जाना होता है जहां से पॉलिसी जारी की गई है। सरेंडर के लिए ऑफिस से आपको कुछ फॉर्म दिए जाते हैं। इन फॉर्म को भरकर जमा करने के कुछ दिन बाद एलआईसी द्वारा आपके अकाउंट में पैसों का भुगतान कर दिया जाता है।
एलआईसी ऑफिस से मिलने वाले फॉर्म
1.  रिक्वेस्ट लेटर फॉर सरेंडर
2.  सरेंडर डिसचेंज फॉर्म
3.  सरेंडर इग्जिट इंटरव्यू फॉर्म
4.  एनईएफटी मेनडेट फॉर्म

पॉलिसी सरेंडर के लिए इन डॉक्यूमेंट की जरूरत

पॉलिसी सरेंडर के लिए पॉलिसी धारक का कैंसल चेक, आधार कार्ड और पैन कार्ड की भी जरूरत पड़ती है। एलआईसी ऑफिस से मिले सभी फॉर्म को फिल कर उसे  पॉलिसी बॉन्ड, आधार कार्ड, कैंसल चेक बुक और पैन कार्ड की कॉपी के साथ जमा करना होता है। ऐसे करने के कुछ दिन बाद आपके पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

नोट: एलआईसी या इससे जुड़ी किसी जानकारी या सुविधा के लिए  7489364003 पर संपर्क कर सकते हैं। पारिवार की सुरक्षा के लिए जीवन बीमा जरूर लें।

x

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.