रायपुर/कोरबा (Todaynewslab.com) | हसदेव ताप विद्युत गृह संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम में वर्ष 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम प्रभा कटियार, प्रथम महिला, छग स्टेट पॉवर जरनेशन कंपनी लिमिटेड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष निहारिका शर्मा, उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा सिन्हा, रुकमणी सिंह, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, सचिव विजया शाह, संयुक्त सचिव सरिता राठौर और स्मिता करकरे, कोषाध्यक्ष नीता अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव अपर्णा सेवलकर और संगीता जैन, खेल सचिव तृष्णा कर्महे और शिवकला कंवर को चुना गया।
महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्य
संकल्प महिला मंडल द्वारा लगातार लोक कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। इसके तहत कोरबा के आसपास के स्कूलों, छात्रावासों व लोककल्याणकारी संस्थाओं को जरूरी समान उपलब्ध कराकर उनकी सहायता की जा रही है। इसी तारतम्य में दर्री (कोरबा) स्थित मां सर्वमंगला आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन प्रथम महिला, सीएसपीजीसीएल प्रभा कटियार के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया। वहीं नवगठित पदाधिकारियों को मुख्य अभियंता, एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम संजय शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।