कोरबा (Todaynewslab.com) | सांप के काटने से कोरबा में एक युवक की मौत हो गई। युवक सांप के काटने के बाद झाड़फूक के लिए बैगा के पास चला गया, जहां उसे राहत नहीं मिली। उसके बाद परिजनों के साथ अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को गोपीनाथ उम्र 36 वर्ष अपने बच्चों के साथ सामान लेने दुकान गया था। यहीं पर उसे जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद गोपीनाथ झाड़फूंक के लिए बैगा के पास चला गया। वहां राहत नहीं मिली तो परिजनों के साथ अस्पताल जाने लगा। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल का एक लड़का और 5 साल की एक लड़की है।