![]() |
प्यार को पाने के लिए बारबरा पोलाक पोलैंड से पहुंचीं भारत। हजारीबाग के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्यार हुआ है। |
रांची (Todaynewslab.com) | पाकिस्तानी सीमा हैदर की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल साइट्स हो या न्यूज चैनल हर जगह सीमा हैदर के प्यार के चर्चे और खबरों की भरमार है। अभी यह मामला अपनी अंजाम तक पहुंचा भी नहीं था कि एक और प्यार की कहानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह मामला है बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच हुए प्यार का। जी जहां, बारबरा पोलाक भी अपने प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार कर भारत आई हैं। उन्हें झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक से इंस्टग्राम के माध्यम से प्यार हो गया है। और वह अपने प्यार को पाने के लिए अपनी पांच साल की बेटी आनिया पोलाक के साथ पोलैंड से भारत आ गई हैं।
इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ प्यार
इंस्टाग्राम के माध्यम से बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक मिले। 2021 में दोनों की बातचीत शुरू हुई और यह दोस्ती के बदल गई। कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून 2023 को भारत आईं और शादाब मल्लिक के घर हजारीबाग पहुंच गई।
इसके पहले भी आ चुकी हैं इंडिया
जानकारी के अनुसार शादाब से मिलने बारबरा पहले भी भारत आ चुकी हैं। इस दौरान दोनों मुंबई में मिले थे। इस बार हो पहली बार हजारीबाग पहुंची हैं। आने से पहले बारबरा ने अपनी सुविधा के अनुसार शादाब के घर में रहने की व्यवस्था कराई। बारबरा खुद अपनी पसंद का खाना बनाकर खाती हैं।
डीएसपी पहुंचे जांच करने
सूचना पर डीएसपी राजीव कुमार दलबल के साथ जांच के लिए शादाब मलिक के घर खुटरा पहुंचे और मामले में जांच की। जांच में पता चला कि बारबरा के पास इंडिया का 2028 तक का वीजा है।
बारबरा को होटल में रहने की सलाह
जांच के दौरान पुलिस ने विदेशी महिला को शहर के किसी होटल में रहने की सलाह दी। मगर बारबरा खुटरा गांव में ही शादाब मलिक के घर पर हैं। उन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग शादाब के घर पहुंच रहे हैं। गांव में चहल-पहल बढ़ गई है। महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब की शादी नहीं हुई है। मुंबई में मामा के साथ रहकर वह पढ़ाई कर रहा है। शादाब अंग्रेजी बोलने में एक्सपर्ट है। उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।