रांची (Todaynewslab.com) | झारखंड की राजधानी रांची में पीसीआर वाहन से गश्ती के बजाए नींद ले रहे थे कुछ पुलिस कर्मियों नींद लेना महंगा पड़ गया। सोते पाए जाने पर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। दरअसल यह मामला बीती देर रात नामकुम का है, जहां ड्यूटी के दौरान पीसीआर वाहन में सोते पाए जाने पर रांची एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रांची के नामकुम में पीसीआर 1 वाहन गश्ती पर थी जिसमें एएसआई विजय कुमार चौधरी, हवलदार महेन्द्र प्रसाद, सिपाही कृष्णा किस्कू और चालक शशि भूषण सिंह तैनात थे। वे सभी अपने ड्यूटी के दौरान नींद ले रहे थे। इसी बीच अचानक एसएसपी औचक निरीक्षण पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को सोते हुए पाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्होंने वाहन में मौजूद एएसआई विजय कुमार चौधरी, हवलदार महेन्द्र प्रसाद, सिपाही कृष्णा किस्कू और चालक शशि भूषण सिंह को निलंबित कर दिया। मामले में संबंधित आदेश जारी भी जारी किया गया है।