KVS Admission 2023-24 | विद्यालय पोर्टल और एप पर बहुत जल्द जारी होगा एडमिशन नोटिफिकेशन | अलग अलग कैटेगिरी के अनुसार मिलती है प्राथमिकता | जानिए क्लास वाइज एडमिशन में क्या होनी चाहिए एज




केंद्रीय विद्यालय के 2023-24 सेशन में एडमिशन के लिए इंतजार कर रहे पैरेंट्स के लिए विद्यालय पोर्टल और एप पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी वाली है। संभवत: यह फरवरी 2023 लास्ट या मार्च फर्स्ट विक में जारी हो सकती है। ऐसे में आप लगातार वेबसाइट kvsangathan.nic.in और एप KVSadmissions पर विजिट करते रहें। एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसमें अलग-अलग कैटेगिरी के अनुसार बच्चों का सिलेक्शन होता है।
 

एडमिशन में कैटेगिरी अनुसार प्राथमिकता

एडमिशन के लिए चयन सूची में नाम आना जरूरी होता है। हां, एडमिशन सूची में कैटेगिरी के अनुसार बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। एडमिशन सूची में नाम आने के बाद स्कूल द्वारा कॉल कर आपको बच्चे के एडमिशन के लिए बुलाया जाता है। इस दौरान वे सारे ऑरिजनल डाक्यूमेंट आपको दिखाने होते हैं जिसकी जानकारी आपने आवेदन के दौरान वेबसाइट या एप पर दी थी। 




क्लास वाइज सिलेक्शन के लिए कुछ जरूरी मापदंड

 
क्लास 1 के लिए
क्लास 1 के लिए किसी तरह की योग्यता की जरूरत नहीं होती है। इसमें बस एज क्राइटेरिया का ध्यान रखना होता है। क्लास वन के लिए बच्चे की उम्र 5 से 7 साल के बीच में होनी चाहिए। क्लास वन में सबसे ज्यादा सीटों पर एडमिशन होता है। यह संख्या 40 से 100 के बीच हो सकती है। यह स्कूल पर डिपेंड करता है।
 
क्लास 2 के लिए
क्लास 2 में एडमिशन के लिए बच्चे का पिछली क्लास में पास होना जरूरी होता है। एज 6 से 8 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। साथ ही इसका रिकॉर्ड भी होना जरूरी है। जैसे पासिंग सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट। क्लास 2 से 12 तक में एडमिशन सीटों की संख्या बहुत सीमित होती है। यह संख्या 2 से 10 के बीच होती है जो स्कूलों के अनुसार अलग-अलग होती है।
 
क्लास 3 के लिए
क्लास 3 के लिए बच्चे का क्लास 2 पास होना जरूरी है। इसमें एज की बात करें तो बच्चा 7 से 9 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 4 के लिए
क्लास 4 के लिए बच्चे का क्लास 3 पास होना जरूरी है। इसमें बच्चे की एज 8 से 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें भी बहुत कम सीटों पर एडमिशन होता है।
 
क्लास 5 के लिए
क्लास 5 के लिए बच्चे का क्लास 4 पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 9 से 11 वर्ष के बीच का होना चाहिए। इसमें भी बहुत कम सीटों पर एडमिशन होता है।
 
क्लास 6 के लिए
क्लास 6 के लिए बच्चे का क्लास फाइव पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 10 से 12 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 7 के लिए
क्लास 7 के लिए बच्चे का क्लास सिक्स पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 11 से 13 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 8 के लिए
क्लास 8 के लिए बच्चे का क्लास सेवन पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 12 से 14 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 9 के लिए
क्लास 9 के लिए बच्चे का क्लास 8 पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 13 से 15 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 10 के लिए
क्लास 10 के लिए बच्चे का क्लास नाइंथ पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 14 से 16 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 11 के लिए
क्लास 11 के लिए बच्चे का क्लास 10 पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 15 से 17 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
 
क्लास 12 के लिए
क्लास 12 के लिए बच्चे का क्लास इलेवन पास होना जरूरी है। एज के अनुसार बच्चा 16 से 18 वर्ष के बीच का होना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.