Saras or Insaan ki Dosti | सारस और इंसान में हुई दोस्ती से सब हैरान | उत्तर प्रदेश के इन दोस्तों की कहानी की चर्चा अब पूरी दुनिया में | जानिए ये सारस और इंसान आपस में कहां मिले और कैसे हुई इनकी दोस्ती





मोहम्मद आरिफ कहीं जाते हैं तो सारस भी उनके पीछे हो जाता है।



रायपुर (टूडेन्यूज लैब) |  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी दोस्ती की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। जी हां, ये दोस्ती ही कुछ ऐसी है कि हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। यह दोस्ती है एक सारस और इंसान के बीच की। करीब एक साल पहले हुई इस दोस्ती में सारस इंसानी दोस्त का ऐसा मुरीद हो गया है कि वह इंसान जहां जहां जाता है सारस उड़ते उड़ते उसके पीछे चल देता है। दोनों एक ही थाली में साथ साथ खाना खाते हैं। और 24 घंटे दोनों साथ रहते हैं। सोशल मीडिया पर यह दोस्ती लोगों के लिए एक मिशाल बन गई है। 

मोहम्मद आरिफ और सारस अब साथ रहते हैं।


कहां मिला सारस और कैसे हुई दोस्ती

सारस जिस इंसान को मिला है उनका नाम मोहम्मद आरिफ है। अेमेठी, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद के अनुसार यह सारस उन्हें उनके ही खेत में घायल अवस्था में मिला था। उस दौरान सारस की एक पैर टूटी हुई थी और उसकी हालत बहुत खराब थी। आरिफ पहले घायल सारस के पास जाने से डर रहे थे मगर हिम्मत कर वो धीरे-धीरे उसके पास गए। थोड़ी देर तक उसके साथ रहने के बाद उसके इलाज के लिए उसे अपने साथ अपने घर ले आए।  


घायल सारस का टूटा था पैर

आरिफ को जब सारस मिला तो उसका दाहिना पैर टूटा हुआ था।


मोहम्मद आरिफ ने घायल सारस को पास से देखा तो उसकी राइट साइड की पैर टूटी हुई थी। पैर का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से बस थोड़ा सा लगा हुआ था। और पैर से बहुत खून बह रहा था। सारस को इस अवस्था में देखकर मोहम्मद उसे घर लेकर आए और उसका इलाज किया। 


इलाज से सारस का पैर हुआ ठीक

घायल सारस को घर लाकर मोहम्मद आरिफ ने उसका इलाज किया। इस दौरान आरिफ ने उसके खाने पीने से लेकर उसकी सेहत का बहुत ध्यान रखा। सही इलाज और देखभाल से सारस का पैर ठीक हो गया। सारस ठीक होने के बाद आरिफ का फैन बन गया। आरिफ जहां जाते वह भी साथ साथ आने जाने लगा।


एक थाली में दोनों खाते हैं साथ

मोहम्मद और सारस दोनों एक ही थाली में खाना खाते हैं। घर में जो भी बना होता है सारस आसानी से वह सब कुछ खा लेता है। दाल, सब्जी, रोटी वो सब कुछ जो आम घरों में खाने के लिए बनाया जाता है। सारस सब कुछ आसानी से खा लेता है। आरिफ के अनुसार सारस को आलू की सूखी सब्जी ज्यादा पसंद है। 


आरिफ वॉशरूम जाते तो सारस बाहर करता है वेट

इलाज और सही देखभाल से सारस पूरी तरह ठीक हो गया। ठीक होने के बाद वह आरिफ का मूरीद हो गया। सारस अब आरिफ के साथ घूमने और रहने लगा। वह जहां जहां जाते वह उनके पीछे पीछे चल देता। वॉशरूम जाने पर वह वॉशरूम के बाहर उनका वेट करता। बाइक से कहीं जाने पर सारस उड़कर उनके साथ चल देता। 


आरिफ के नहीं होने पर सारस हो जाता है उदास

आरिफ घर से चुपके से कहीं चले जाते हैं तो सारस उनको घर में ना पाकर उदास हो जाता है। वह उनके आने तक उदास बना रहता है। जब आरिफ वापस लौटते हैं तो वह उन्हें देखकर दोनों पंख फैलाकर उछलता है और इस तरह वह अपनी खुशी का इजहार करता है। 


परिवार वालों को भी पसंद है सारस

आरिफ के परिवार वाले भी सारस से प्यार करते हैं। उन्हें सारस को घर में रखने को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। आरिफ की पत्नी का कहना है कि वह कभी कभी सारस से डर जाती हैं जब वह उनके बेहद करीब आ जाता है। वैसे सारस घर के लोगों को पहचानता है और कुछ नहीं करता। 


इस दोस्ती की चर्चा पूरी दुनिया में

सारस और आरिफ की दोस्ती की चर्चा अब देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। शुरू में कुछ गांव वाले आरिफ का मजाक उड़ा रहे थे। कहते थे- आरिफ अब चिड़िया लेकर घूमेगा। मगर इस दोस्ती की वजह से आरिफ बहुत फेमस हो गए हैं। देश ही नहीं दुनिया में उनकी पहचान हो गई है। वहीं सारस के इस व्यवहार को देख लोग दंग रह जा रहे हैं। 


खेत में आरिफ के साथ सारस।

आरिफ और सारस एक साथ खाना खाते हुए।

आरिफ और सारस की दोस्ती पूरी दुनिया में हो रही है।

आरिफ अपने घर के बाहर सारस को कुछ खिलाते हुए। 

आरिफ के साथ एक ही थाली में खाना खाता सारस। 


एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.