AAP Party | आप पार्टी को मिली बड़ी उपलब्धि | चुनाव आयोग के अनुसार... | शरद पावर की एनसीपी और ममता की तृणमूल को हुआ नुकसान



 
नई दिल्ली (Todaynewslab.com) | आम आदमी पार्टी को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। वहीं, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई।

दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करें। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो।  

देश में राष्ट्रीय पार्टियों की संख्या  

1. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  2. कांग्रेस 3. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया  4. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 6. आम आदमी पार्टी (आप)

राज्य स्तर की पार्टियां

पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी, नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी, त्रिपुरा में टिपरा मोथा 

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.