Bus Accident in Maharashtra | महाराष्ट्र में पुणे से गोरेगांव जा रही बस खाई में गिरी | 13 यात्रियों की मौत | 25 से अधिक घायल




रायपुर (Todaynewslab.com) | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है वहीं 25 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का बचाव कार्य जारी है।  

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। पुणे रायगढ़ सीमा पर पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 के मौत की सूचना है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।  

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे के अनुसार रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस गहरी खाई में गिर गई है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है वहीं, 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल सक्रिय है।

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.