रांची (Todaynewslab.com) | झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई। बुलेट सवार को बचाने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई। मृतकों को कार सहित कुएं से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग के पदमा ओपी अंतर्गत रोमी गांव के पास बरही से हजारीबाग जा रही एक सूमो विक्टा गाड़ी एक बुलेट सवार को बचाने के क्रम में NH-33 के किनारे स्थित कुएं में गिर गई और बुलेट सवार भी गिर गया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल तीन लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। कुछ देर बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से सूमो गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला गया।
कुएं से कुल 6 शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल लोगों का इलाज हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।