Incident | हादसे की जगह पर जुटी भीड़ को तेज रफ्तार कार ने रौंदा | मौके पर ही गई 9 लोगों की जान | 15 हुए जख्मी | देखिए वीडियो







  
नई दिल्ली (Todaynewslab.com) | अहमदाबाद में बुधवार गुरुवार की रात को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार जगुआर कार ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इस्कान टेंपल के पास स्थित फ्लायओवर के ऊपर हुआ। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सरखेज गांधीनगर हाइवे पर बने ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। हादसे में नौ लोग मारे गए हैं, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना आधी रात के बाद एक बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब लोग थार और डंपर के बीच हुई टक्कर को देखने के लिए जुटे थे। तभी तेज रफ्तार जगुआर कार लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं शासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.