नई दिल्ली (Todaynewslab.com) | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज बहाल कर दी गई। जानकारी के अनुसार इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा को रद्द कर दिया था। इसी के बाद से यह तय हो गया था कि जल्द ही उन्हें संसद की सदस्यता मिल जाएगी। राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीते थे।