Sarvmangla Mandir Korba | 122 साल पुराना है मंदिर का इतिहास, मंदिर परिसर में एक गुफा है जो नदी के उस पार तक है

इस पोस्ट में कोरबा शहर के प्रमुख Sarvmangla Mandir के बारे में जानेंगे. हर दिन सैकड़ों लोग माता के दर्शन को आते हैं।

इस पोस्ट में कोरबा शहर के प्रमुख  Sarvmangla Mandir के बारे में जानेंगे. हर दिन सैकड़ों लोग माता के दर्शन को आते हैं।

मां सर्वमंगला माता।

कोरबा शहर का प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर हसदेव नदी के तट से लगा हुआ है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। दीवारों पर माता के अलग अलग रूपों को ख़ूबसूरती से बनाया गया है। 


हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं। मंदिर के पंडित जी के अनुसार प्रांगण में 500 साल पुराना वटवृक्ष है। वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर भक्तगण मन्नत मांगते हैं।


सैकड़ों रक्षा सूत्र वृक्ष में बंधे हुए हैं। मंदिर के बाहर कई स्टाल हैं, जहां से प्रसाद व पूजन सामग्री खरीदी जा सकती है। मंदिर का एंट्री गेट भव्य बना हुआ है


सर्सूवमंगला मंदिर में सूर्य देवता की भव्य प्रतिमा

रथ पर सवार सूर्य देवता।

वट वृक्ष के नीचे राम भक्त हनुमान जी का छोटा सा मंदिर है। बगल में एक बड़ा मंदिर है। इसमें सबसे नीचे विष्णु धाम है। मंदिर के पहले फ्लोर पर शिवलिंग स्थापित है। सबसे ऊपर घोड़ों से सजे रथ पर सवार सूर्य देवता की भव्य प्रतिमा है।


सर्मंवमंगला मंदिर का 122 साल पुराना

पुजारी अनिल पांडे के अनुसार वटवृक्ष को मनोकामना पूरा करने वाला वृक्ष माना जाता है। कभी इस वृक्ष के नीचे हाथी आराम किया करते थे। वहीँ झूले जैसी डालियों पर मोर भी आकर आराम  क्रीडा करते थे। 


मंदिर का निर्माण जमींदार राजेश्वर दयाल के पूर्वजों द्वारा कराया गया था। मंदिर का इतिहास 122 साल पुराना है, जिसकी स्थापना सन् 1898 के आस पास मानी जाती है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक गुफा है जो नदी के नीचे जाता है और दूसरी तरफ निकलता है।


नवरात्रि में हज़ारों की संख्या में ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। मंदिर परिसर में त्रिलोकीनाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, भैरवनाथ मंदिर अन्य छोटे-बड़े मंदिर हैं।


कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर की दूरी 

सर्वमंगला मंदिर का एरियल व्यू।

सर्वमंगला पारा में माता का मंदिर स्थित है जो शहर से करीब 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। जांजगीर चांपा से सर्वमंगला मंदिर की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। वहीं बिलासपुर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर सर्वमंगला मंदिर स्थित है


एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.